HNN / सोलन
केन्द्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि देश के किसानों की आय दोगुना करने एवं सीमित क्षेत्र में अधिक उपज की दिशा में कृषि एवं बागवानी विश्वविद्यालयों द्वारा किए जा रहे अनुसंधान की महत्वपूर्ण भूमिका है। कृष्ण पाल गुर्जर सोलन के नौणी स्थित डॉ. यशवन्त सिंह परमार वानिकी एवं बागवानी विश्वविद्यालय में निरीक्षण करने के उपरान्त उपस्थित वैज्ञानिकों से विचार-विमर्श कर रहे थे।
उन्होंने इस अवसर पर क्षेत्र की ग्राम पंचायत सन्होल में निर्माणाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण किया तथा सोलन के माल रोड पर विभिन्न स्वंय सहायता समूहों द्वारा स्थापित स्टालों पर प्रदर्शित उत्पादों की जानकारी ली। कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर किसानों की आय दोगुनी करने के लिए लक्षित प्रयास किए जा रहे हैं। इस दिशा में हिमाचल सहित अन्य पहाड़ी प्रदेशों के लिए डॉ. यशवन्त सिंह परमार वानिकी एवं बागवानी विश्वविद्यालय द्वारा किया जा रहा अनुसंधान कारगर सिद्ध हो रहा है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने कहा कि भविष्य में इस विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे अनुसन्धान कार्य उत्पादन को और बढ़ाने में सफल होंगे। केन्द्रीय ऊर्जा राज्य मन्त्री ने कहा कि विभिन्न फसलों एवं फलों की किस्मों पर किया जा रहा अनुसन्धान कार्य किसानों-बागवानों की आय में आशातीत वृद्धि करेगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





