किसानों को हक दिलाने में दिए योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा- सीपीएस राम कुमार 

By Ankita May 23, 2023 1 min read

HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल

किसान योद्धा सरदार रूड़का सिंह कल्याण समिति पंजावर द्वारा गांव पंजावर (ढकिक्यां) में वार्षिक समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य संसदीय सचिव राजस्व, उद्योग तथा नगर नियोजन राम कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

इस मौके पर राम कुमार ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसान योद्धा सरदार रूड़का सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान किसानों को उनका हक दिलवाने में अहम योगदान दिया और किसान सभा का गठन किया जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।

मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था में किसानों की अहम भूमिका है। कृषि और सहयोगी क्षेत्रों में प्रदेश के 70 प्रतिशत कामगार निर्भर हैं। प्रदेश में कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कृषि विकास योजना हिम उन्नति शुरू की गई है। प्रदेश में पशुपालकों की आय में वृद्धि हेतु हिमगंगा महत्वकांक्षी योजना आरंभ की गई है।

राम कुमार ने कहा कि सरदार रूड़का सिंह कल्याण समिति की जो भी मांगे है उनका प्रपोजल तैयार कर प्रस्तुत करें ताकि उन्हें मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जा सके। उन्होंने समिति की जायज मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।