किसान मेला पधर में आयोजित की जा रही खेलकूद प्रतियोगिताएं
HNN/ मंडी
जिला स्तरीय किसान मेला पधर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अप्रैल से 19 अप्रैल 2024 तक मनाया जा रहा है। मेले में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें पुरुष वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कुल 12 टीम में भाग ले रही है। कबड्डी में 8 टीम में भाग ले रही है। वहीं बैडमिंटन प्रतियोगिता में कुल 22 टीम में भाग ले रही है।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेता टीम को 11 हजार रुपए उपविजेता को 8100 और कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम को 8100 रुपए उपविजेता को 5100 रुपए और बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता को 2100 रुपए और उपविजेता को 1500 रुपए इनामी राशि दी जाएगी।