Loading...

किसान सम्मान निधि की 14वीं किश्त केवल इन किसानों को होगी जारी……

Ankita • 13 May 2023 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत मिलने वाली 14वीं किश्त उन्हीं किसानों को जारी की जाएगी। जिनकी ई-केवाईसी, लैंड सीडिगं व आधार सीडिंग बैंक अकाउंट के साथ पुर्ण हो चुकी है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने दी।

उन्होंने बताया कि पात्र किसानों की सुविधा के लिए 15 व 16 मई 2023 को तहसील व उपतहसील स्तर पर स्पैशल कैंप लगाए जा रहे हैं । उन्होंने जिला के सभी पात्र किसानों से आहवानकिया कि वह 15 व 16 मई को अपने ई-केवाईसी, लैंड सीडिगं व आधार सीडिंग बैंक अकाउंटका कार्य पुर्ण कर लें ताकि भारत सरकार द्वारा दी जानें वाली आगामी 14वीं किश्त से वंचित न रहे।

सुमित खिमटा ने बताया कि जिला सिरमौर में यह क्रमश 80 प्रतिशत, 92 प्रतिशत व 86 प्रतिशत ही हुआ है। ई-केवाईसी कार्य को सौ प्रतिशत करने के लिए हर सप्ताह पंचायत स्तर पर कैंप लगाए जा रहे है। उन्होंनेबताया कि ई-केवाईसी का कार्य स्वयं पीएम किसान पोर्टल (https//pmkisan.gov.in) पर जाकरभी किया जा सकता है।