कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी कार, हादसे में…
HNN/मंडी
हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वाहन चालकों की लापरवाही के कारण प्रदेश में हर दिन कई हादसे पेश आ रहे हैं। मामला जिला मंडी के कीरतपुर-मनाली फोरलेन का है, यहां टाली फ्लाइओवर के पास एक चंडीगढ़ नंबर की कार तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई।
गनीमत रही कि इस दौरान कार के एयर बैग खुल गए, जिससे कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए। जबकि कार को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो युवक कार में सवार होकर चंडीगढ़ से मनाली घूमने के लिए जा रहे थे।
इस दौरान जब वह कार टाली फ्लाइओवर के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। दुर्घटना के कुछ देर बाद यह युवक दुर्घटनाग्रस्त कार से बाहर निकले और पीछे से आ रही दोस्तों की कार में बैठकर मनाली की ओर रवाना हो गए।