Loading...

कुटलैहड़ भाजपा मंडल कार्यकारिणी का विस्तार व विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन- चरणजीत शर्मा

PARUL • 30 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल

उप-मंडल बंगाणा में भाजपा के प्रतिनिधियों की बैठक भाजपा मंडल अध्यक्ष चरनजीत शर्मा की अध्यक्षता में एक निजी होटल में सम्पन्न हुई। इस बैठक में भाजपा कार्यकारिणी का गठन किया गया। कुटलैहड़ भाजपा मंडल के अध्यक्ष चरणजीत शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी कुटलैहड़ मण्डल ने पार्टी के प्रदेश नेतृत्व से चर्चा करने के उपरांत मण्डल कार्यकारिणी का विस्तार व विभिन्न प्रकोष्ठों में नई नियुक्तियां करने का फैसला लिया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्त्ताओं को मण्डल व प्रकोष्ठों में विभिन्न जिम्मेदारियां दी गई है।

जिस में राम सिंह ककराणा मण्डल उपाध्यक्ष, दिलबाग सिंह बरनोह मण्डल महामंत्री, अशोक कालिया अप्पर कोटला प्रेस सचिव ,पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ सयोजिक जोगिंदर कुटलैहडिया,चराड़ा संयोजक,पर्यटन प्रकोष्ठ, विजय पराशर, रायपुर, संयोजक एक्स सर्विसमैन प्रकोष्ठ कैप्टन रणवीर सिंह, सन्हाल, सह संयोजक अशोक कुमार, चमियाड़ी, सह संयोजक अल्प संख्यक प्रकोष्ठ फ़रीद खान चामुक्खा को संयोजक नियुक्त किया है।

शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ भाजपा व्यपार प्रकोष्ठ हर्ष कौशल, धमान्दरी को संयोजक, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ मास्टर सतीश शर्मा को बनाया गया है। इसी तरह विनोद शर्मा, ननावीं को सह संयोजक बनाया है। शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण प्रकोष्ठ में रिटायर्ड प्रिंसिपल राजेश्वर कुटलैहडिया चराड़ा को संयोजक एवं शास्त्री कमलदेव जंडूर को सह संयोजक बनाया है। शर्मा ने कहा कि सहकार प्रकोष्ठ रविन्द्र खरियाल शोकी को सयोजिक बनाया है।

यातायात प्रकोष्ठ में जगदीश ककराणा को संयोजक, रविंद्र सिंह भलेत को सह संयोजक, श्रमिक प्रकोष्ठ में हकीकत राय, समूर खुर्द संयोजक बनाया है। चिकित्सा प्रकोष्ठ में डॉ पंकज डोगरा त्यूडी संयोजक व सतप्रकाश कालिया बुधान को सह संयोजक बनाया है। पंचायतीराज प्रकोष्ठ में सुखदेव शर्मा, टीहरा को संयोजक, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में कृष्ण कुमार (बिट्टू पाधा) तनोह संयोजक देवी दत्त मलांगड़ को सह संयोजक बनाया है।

कमल शर्मा कुसाण सह संयोजक बनाया गया है। चरणजीत शर्मा व कुटलैहड़ महामंत्री मास्टर रमेश शर्मा ने कहा कि यह नियुक्तियां तत्काल से लागू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ भाजपा मंडल के सदस्य प्रकोष्ठों मोर्चो के अध्यक्ष सदस्य आने वाले लोकसभा चुनावों के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं को घर द्वारा जाकर जनता तक पहुंचाएंगे। वहीं प्रदेश सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की नाकामियों को घर घर जाकर लोगों से सांझा करेंगे।