कुटलैहड़ में माफियों का बोलबाला, एक वर्ष में भ्रष्टाचार को मिला बढ़ावा- वीरेंद्र कंवर
HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल
कंवर ने कहा कि बीते एक वर्ष में कुटलैहड़ में माफियों का बोलबाला है। सरकारी भूमि पर जोरों से अवैध कटान ,सड़कों पर एक तरफ टायरिंग हो रही और साथ ही उखड़ रही है। 70 लाख के टैंडर का 3 दिनों में कार्य पूरा होकर ठेकेदार चांदी कूट रहे है। भाजपा समर्थक ठेकेदारों के कार्यो की पेमैंट रोकी जा रही है।
कुटलैहड़ के प्रतिनिधि यह न सोचें, समय फिर आएगा और एक एक कार्य का निरीक्षण और जांच करवाई जाएगी। कंवर ने कहा अंदरोली पर्यटक स्थल के लिए बनी सड़क उखड़ गई है। जिस भी ठेकेदार ने वह काम किया है। उसके विरुद्ध कार्यवाही होगी।
लोकसभा चुनावों वे बाद कुछ भी सम्भव, याद रखे प्रशासन और प्रतिनिधि
कंवर ने कहा कि लोकसभा चुनावों के बाद राज्य में कुछ भी सम्भव है। क्योंकि जिस प्रकार कुटलैहड़ से लेकर स्टेट तक अराजकिता का माहौल बना है और कर्मचारियों को सैलरी के लाले पड़े है। उस पर कुछ तो अलग होगा। यह प्रशासन और प्रतिनिधि ध्यान रखे। कंवर ने कहा कि समय सबका आता है। लेकिन समय का सदुपयोग करना किसी -किसी नेता को आता है।
कुटलैहड़ के विधायक भाजपा में आने के लिए उत्सुक, सीएम बताएं किस पार्टी के है विधायक
पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ के चुने हुए विधायक भाजपा में आने के लिए उत्सुक बने हुए है। जगह जगह चर्चा कर रहे है। भाजपा एक समन्दर है और इसमें हर कोई गहराई से मिल जाता है। लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बताएं कि वर्तमान में कुटलैहड़ के चुने हुए विधायक भाजपा के है या फिर कांग्रेस के। यह पूछने का अधिकार केवल सूबे के मुख्यमंत्री को है। जिन की सत्ता और सरकार की आड़ में कुटलैहड़ में भ्रष्टाचार का गोरखधंधा पनप रहा है।
कुटलैहड़ के विधायक ने माना कि जल्द होगा उलटफेर, तभी भाजपा में आने के लिए मार रहे छलांगे
पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जनता के चुने हुए कुटलैहड़ के विधायक ने मान लिया है कि राज्य सरकार में बड़ा उलटफेर होने बाला है। इसलिए कुटलैहड़ के विधायक भाजपा में आने के लिए छलांगे मार रहे है। कंवर ने कहा कि बिधायक का भाजपा स्वागत होगा। लेकिन भविष्य को देखकर जरा सोच समझ कर फैंसला करें।
क्योंकि कुटलैहड़ की महिलाओं के साथ जो आपने गांरटी के तौर पर प्रति माह 15 सौ रुपए देने का वादा किया है। पहले उसे पूरा करें। कुटलैहड़ की प्रति महिला पर अपनी 20 हजार की देनदारी हो चुकी है। पहले इसे पूरा करें। फिर भाजपा में आने की सोचें।