Loading...

कुटलैहड़ विस के भाजपा नेताओं ने मंच से बीजेपी प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो के जीत का लिया संकल्प

By Ankita Published: 31 Mar 2024, 9:54 PM | Updated: 31 Mar 2024, 9:54 PM 1 min read

देवेंद्र भुट्टो बोले- 14 माह में कुटलैहड़ में सुक्खू सरकार एक भी योजना नहीं कर सकी लागू

HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल

कुटलैहड़ विस क्षेत्र में भाजपा मंडल प्रकोष्ठों, मोर्चों, महिला मोर्चा कुटलैहड़ के हर बूथ का त्रिदेव एवं कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी सारे गिले शिकवे भुलाकर एक मंच पर इक्कठे होकर केवल चुनाव प्रचार एवं जीत के लिए कार्य करने का संकल्प भी लिया गया।

बता दें कि बंगाणा के होटल रजत में भाजपा मंडल कुटलैहड़ द्वारा मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा की अध्यक्षता में कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो का सम्मान समारोह रखा गया था।

इस भाजपा के समारोह में जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, पूर्व भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष बलराम बबलू, कुटलैहड़ के मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा, उपाध्यक्ष राजेंद्र रिंकू, महामंत्री मास्टर रमेश शर्मा, राजेंद्र मलांगड़, महिला मोर्चा अध्यक्षा मोनिका कौशल के अलावा कुटलैहड़ के 118 बूथों के अध्यक्ष, पालक, वीएलए व अन्य भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ साथ करीब 500 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कुटलैहड़ के प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो का कार्यक्रम में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। वहीं मंच पर सभी बड़े नेता एक साथ बैठे नजर आए। सभी बड़े नेताओं का संबोधन हुआ और सभी ने कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो के पक्ष में प्रचार करने और उनकी बड़ी जीत करवाने का संकल्प लिया।

वहीं भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो ने पहले तो संबोधन में सभी का आभार प्रकट किया और इस मान सम्मान के लिए भाजपा मंडल कुटलैहड़ का आभार प्रकट किया। देवेंद्र कुमार भुट्टो ने बताया कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि कुटलैहड़ में उपचुनाव हो रहा है।

भुट्टो ने बताया कि जब हिमाचल में कांग्रेस पार्टी ने एक ऐसा राज्यसभा के लिए सांसद प्रत्याशी बनाया, जो 27 वर्षो से श्री राम मंदिर निर्माण के विरोध में माननीय उच्च न्यायलय में कांग्रेस की पैरवी कर रहा था।

भुट्टो ने कहा कि जब हमने कांग्रेस प्रत्याशी के हकीकत के बारे में जाना, तो हमारी अंतर आत्मा नहीं मानी और हमने भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन को 9 विधायको ने मतदान कर दिया और सुक्खू सरकार ने बिना नोटिस दिए हमारी विधायक की सदस्यता रद्द कर दी।

हालांकि हम सरकार के फैसले को कोर्ट में भी चुनौती दी। लेकिन आखिर में कोई सम्मानजनिक निर्णय न होने के कारण हम ने भाजपा की सदस्यता ली और भाजपा ने हमें प्रत्याशी बनाकर उपचुनाव में उतार दिया। भुट्टो ने कहा कि यह सबसे बेहतर हुआ है। क्योंकि कांग्रेस पार्टी के पास न कोई नेता और न ही नेतृत्व है और झूठ के सहारे कांग्रेस की सरकार गिने चुने दिन काट रही है।

भुट्टो ने कहा कि प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश आगे बढ़ रहा है और भाजपा देश ही नहीं दुनिया का सबसे बड़ा दल वन चुका है और हमारी खुश किस्मती है कि आज हम भी भाजपा की सदस्यता लेकर चुनाव लड़ रहे है।

14 माह में कुटलैहड़ में सुक्खू सरकार एक भी योजना नहीं कर सकी लागू

देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि मेरे विधायक के 14 माह के कार्यकाल में हमने कुटलैहड़ की जनता के लिए करीब एक दर्जन योजनाओं का खाका तैयार करके सीएम साहब को दिया। लेकिन 14 माह में सीएम साहब आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए कुटलैहड़ विस क्षेत्र को एक भी योजना स्वीकृत नहीं कर सके।

उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ में नाबार्ड से जो मुझे 25 करोड़ मिला या विधायक निधि 6 करोड़ मिली थी। केवल वहीं कुटलैहड़ के बिकास पर खर्च हो रहे है।

कुटलैहड़ के बंद कार्यालय को खोलने के लिए दिए 31 नोट, लेकिन नहीं हुई सुनवाई

देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि पूर्व जयराम सरकार में पूर्व मंत्री बीरेंद्र कंवर के प्रयासों से खुले 21 सरकारी कार्यालयों को जब सीएम साहब ने बंद किया। तो हमने उन्हें खुलवाने के लिए 31 नोट कुटलैहड़ की जनता की तरफ से सीएम साहब को दिए कि मेरे कुटलैहड़ में जो सरकारी कार्यालय बंद किए है। उन्हे जल्द खोला जाए।

क्योंकि कुटलैहड़ की जनता में सरकार के प्रति रोष है। लेकिन 14 माह के कार्यकाल में उस सभी सरकारी कार्यलय को खोलने का केवल आश्वासन ही मिला। लेकिन कुटलैहड़ में एक भी कार्यलय नहीं खुला।

सीएम पद से किसने वंचित किया कुटलैहड़, अब वह करेंगे कुटलैहड़ का बेड़ा पार

देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता जानती है कि 1977 में किसके एक वोट से कुटलैहड़ विस क्षेत्र से सीएम खोया था। अगर उस समय उक्त विधायक ईमानदारी रखते तो आज कुटलैहड़ विकास पर देश में पहले दस विस क्षेत्र में होता। लेकिन वह नेता कुटलैहड़ के तारणहार बनाने का प्रयास कर रहे है।

भुट्टो ने कहा कि हमने अपनी अंतर आत्मा से भाजपा के पक्ष में मतदान किया है। और विधायक की कुर्सी छोड़ी है और हम अपनी व्यथा जनता को सुना रहे है। लेकिन बिकने वाले तो वह थे। जिन्होंने समूचे कुटलैहड़ की जनता के साथ गद्दारी की थी। और कुटलैहड़ को ठाकुर रंजीत सिंह जैसा यशस्वी मुख्यमंत्री नहीं मिला था।

पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर राष्ट्रीय नेता,उन का पूरा मान सम्मान रहेगा यथावत

देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ से लगातार चार बार जीते और पूर्व सरकार में मंत्री रहे बीरेंद्र कंवर हम सभी के मार्गदर्शक है और वह राष्ट्रीय स्तर के नेता है। वह कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विकास पुरुष भी है।

उनका मानसम्मान करना हमारा दायित्व भी है। उनके मान सम्मान में कोई कमी नहीं आएगी और उनके नेतृत्व में हमीरपुर लोकसभा से अनुराग सिंह ठाकुर लगातार पांचवीं बार पांच लाख से और मुझे भी उनके आशीर्वाद से बढ़ी जीत प्राप्त होगी।

त्रिदेव समेलन में बोले, भाजपा प्रत्याशी,घर घर जाकर सुक्खू सरकार की विफलता का करें प्रचार

देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कुटलैहड़ के सभी बूथों के त्रिदेव एवं पार्टी मंडल की बैठक ली। बैठक में सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की अभद्र टिप्पणियां करने पर रोक लगाने और सुक्खू सरकार के 14 माह के विफल कार्यकाल जिसमे दस गारंटीयों को पूरा न होने महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपए न मिलना, किसानों का तीन रुपए प्रति किलो गोबर न खरीदना, सौ रुपए किलो दूध न खरीदना आदि हर कुटलैहड़ विस क्षेत्र के व्यक्ति से चर्चा करें और केंद्र की दस वर्ष के सफल कार्यकाल की योजनाएं और केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा कुटलैहड़ को दी गई बड़ी सौगातों के बारे में जनता को जागरूक करें।