कुठेड़ा खैरला में 2 कारों के बीच जोरदार भिड़ंत, 5 लोग घायल

By PARUL Published: 26 Aug 2024, 12:51 PM | Updated: 26 Aug 2024, 1:00 PM 1 min read

HNN/ऊना

जिला ऊना के अंब-हमीरपुर राष्ट्रीय उच्च मार्ग कुठेड़ा खैरला में एक हादसा पेश आया है। हादसे में एक परिवार के 4 सदस्यों सहित 5 लोग बुरी तरह जख्मी हुए है।

घायलों की पहचान जनक सिंह ठाकुर (79), नूतन ठाकुर (62) पत्नी जनक सिंह ठाकुर, कुशारदा (39) पत्नी राहुल ठाकुर, अवनी (13) पुत्री राहुल ठाकुर चारों निवासी लोअर सुनेहत (कांगड़ा) व दूसरी कार में सवार रमेश चंद (57) पुत्र बालक राम निवासी जयसिंहपुर के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर कुठेड़ा खैरला में दो कारों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक परिवार के 4 सदस्यों सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है।

सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने घायलों को अंब के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस इस हादसे के कारणों की जाँच कर रही है। अंब के थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज ने मामले की पुष्टि की है।