Loading...

कुत्ते को बचाते हुए स्कूटी समेत गहरे गड्ढे में गिरी महिला, घायल

By PARUL Published: 9 Jan 2024, 11:56 AM | Updated: 9 Jan 2024, 11:56 AM 1 min read

HNN/ऊना

जिला में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के पास रेलवे स्टेशन सड़क के सामने एक सड़क हादसा पेश आया है। जहां एक स्कूटी सवार महिला 15 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में महिला घायल हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऊना-हमीरपुर सड़क के किनारे लोअर अरनियाला गांव में रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क के सामने गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए करीब 15 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया है।

इसी दौरान कोटला कलां निवासी एक महिला ऊना से घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक कुत्ता उसकी स्कूटी के आगे आ गया और उसे बचाते समय महिला अपनी स्कूटी से संतुलन खो बैठी और अनियंत्रित होकर स्कूटी सहित गड्ढे में जा गिरी।

जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने सीढ़ी की मदद से महिला को बाहर निकाला और घायल अवस्था में उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। जिसके बाद स्कूटी को जेसीबी की मदद से गड्ढे से बाहर निकाला गया है। वहीं एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस के पास अभी इस मामले में शिकायत नहीं आई है।