कुनाल पत्थरी में 19 की बजाय अब इस दिन होंगे ड्राइविंग टेस्ट…..
HNN/ धर्मशाला
जिला कांगड़ा के धर्मशाला में कुनाल पत्थरी में 19 मई को होने वाले ड्राइविंग टेस्ट की तारीख में परिवर्तन किया गया है। यह जानकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रदीप कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि 19 मई को होने वाले ड्राइविंग टेस्ट की तारीख को अब एक दिन लिए आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि कुनाल पत्थरी में ड्राइविंग टेस्ट 19 मई की बजाय अब 20 मई को होंगे।
