Jobs / सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 180 पदों पर भर्ती, 9 से 16 मार्च तक होंगे साक्षात्कार
सिस इंडिया लिमिटेड द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 180 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए कांगड़ा जिले के विभिन्न रोजगार कार्यालयों में 9 से 16 मार्च तक साक्षात्कार आयोजित होंगे।
धर्मशाला
सिस इंडिया लिमिटेड में निकली भर्ती
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सिस इंडिया लिमिटेड हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 180 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं या उससे अधिक निर्धारित की गई है। वहीं आवेदकों की आयु सीमा 19 से 40 वर्ष रखी गई है।
17 से 23 हजार रुपये तक मिलेगा वेतन
कंपनी द्वारा चयनित उम्मीदवारों को 17 हजार से 23 हजार रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनी के नियमानुसार अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
इन स्थानों पर होंगे साक्षात्कार
इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा की कॉपी और यदि अनुभव प्रमाण पत्र हो तो साथ लेकर निर्धारित तिथियों पर सुबह 11 बजे साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
9 मार्च को उप रोजगार कार्यालय नूरपुर, 10 मार्च को फतेहपुर, 11 मार्च को नगरोटा, 12 मार्च को कस्बा कोटला, 13 मार्च को बड़ोह तथा 16 मार्च को उप रोजगार कार्यालय देहरा में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।
ऑनलाइन आवेदन करना जरूरी
उन्होंने बताया कि सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में भाग लेने से पहले विभागीय वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in पर अपनी ई-मेल आईडी या मोबाइल नंबर से लॉगिन कर आवेदन करना होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8558062252 पर संपर्क किया जा सकता है।