Jobs / बद्दी की कंपनी में ट्रेनी एसोसिएट के 58 पदों पर भर्ती, कांगड़ा में होंगे इंटरव्यू
लिवगार्ड एनर्जी टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड बद्दी में ट्रेनी एसोसिएट के 58 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए कांगड़ा जिले में अलग-अलग स्थानों पर साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।
धर्मशाला
लिवगार्ड कंपनी में निकली भर्ती
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि लिवगार्ड एनर्जी टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड बद्दी में ट्रेनी एसोसिएट के 58 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए जमा दो और आईटीआई (इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, फिटर, वेल्डर) योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
प्रोडक्शन और मेंटेनेंस विभाग में होंगे पद
उन्होंने बताया कि कुल 58 पदों में से 50 पद प्रोडक्शन विभाग और 8 पद मेंटेनेंस विभाग के लिए निर्धारित किए गए हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।
13,100 से 20 हजार तक मिलेगा वेतन
कंपनी द्वारा चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 13,100 रुपये से लेकर 20 हजार रुपये तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनी के नियमानुसार अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
इन स्थानों पर होंगे साक्षात्कार
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा की कॉपी और यदि अनुभव प्रमाण पत्र हो तो साथ लेकर निर्धारित तिथियों पर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
10 मार्च को उप रोजगार कार्यालय पालमपुर, 11 मार्च को उप रोजगार कार्यालय नगरोटा बगवां और 12 मार्च को उप रोजगार कार्यालय देहरा में सुबह 11 बजे साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।
यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा
उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता या अन्य देय नहीं दिया जाएगा।