कुमारहट्टी बाइपास पर 2 गाड़ियों में जोरदार भिड़ंत, कोई जानी नुक्सान नहीं..

Two-vehicles-collided-head-.jpg

HNN/ सोलन

सोलन के कुमारहट्टी बाइपास पर पंजाब नंबर की दो गाड़ियों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों को काफी क्षति पहुंची है। वही दोनों गाड़ियों के बीच भिड़ंत होने से मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही कुछ देर के लिए थम गई।

जानकारी अनुसार, शिमला से चंडीगढ़ की ओर जा रही गाडी की शिमला की ओर आ रही गाड़ी से सोलन के कुमारहट्टी बाइपास पर जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में सवार लोग भी बाहर निकल आए। हालांकि, गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी तरह का जानी नुक्सान नहीं हुआ है।