कुलदीप सिंह पठानिया ने उपकोषागार कार्यालय सिहुन्ता के भवन का किया लोकार्पण
HNN/चंबा
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने टुन्डी-धरुँ संपर्क मार्ग के उन्नयन कार्य का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि टुन्डी-धरुँ संपर्क मार्ग के उन्नयन कार्यों पर 6 करोड़ 85 लाख रूपयों की धनराशि व्यय होगी। लोगों को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि इस संपर्क सड़क मार्ग के निर्माण कार्यों को समयबद्ध सीमा के भीतर पूर्ण कर लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
कुलदीप सिंह पठानिया ने इससे पहले 72 लाख की राशि से नवनिर्मित उपकोषागार कार्यालय सिहुन्ता के भव्य भवन का लोकार्पण भी किया। उन्होंने बताया कि कार्यालय भवन में आवास सुविधा का प्रावधान भी रखा गया है। जिससे यहां कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर आवास की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग दिवाकर पठानिया, तहसीलदार सिहुन्ता सुरेंद्र कुमार अधिशासी अभियंता लोक निर्माण हर्षपुरी, कोषाधिकारी राजीव शर्मा सहित क्षेत्र के पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि और लोग उपस्थित रहे ।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group