Loading...

कुल्लू की माला देवी ने नीट परीक्षा में प्राप्त किए 597 अंक

PARUL • 6 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

कुल्लू जिले की चरमाली गांव की माला देवी ने नीट की परीक्षा में 597 अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। माला ने अपनी सफलता श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। माला के पिता दीन चंद किसान हैं जबकि माता हीरा देवी आंगनबाड़ी वर्कर हैं।

माला की प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही पूरी हुई है। माला ने खल्याणी स्कूल से दसवीं व निजी स्कूल ढालपुर में 12वीं कक्षा की पढ़ाई की है। वहीं बीएससी गवर्नमैंट डिग्री कॉलेज कुल्लू से पूरी की है।

माला ने कहा कि वह 7वीं कक्षा से डॉक्टर बनने के सपने को साथ लेकर चल रही थी और सपना अब पूरा होने जा रहा है। माला की इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है।