कुल्लू के उपायुक्त का फेसबुक पेज हैक, अश्लील वीडियो किए अपलोड
HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू के उपायुक्त आशुतोष गर्ग का फेसबुक ऑफिशियल पेज हैक हो गया है। जिसमें हैकर द्वारा अश्लील वीडियो अपलोड की गई है। जानकारी के अनुसार डीसी कुल्लू का फेसबुक पर बना ऑफिशियल पेज सोमवार सुबह किसी हैकर द्वारा क्लोन तैयार करके सेट किया गया है।
इस पेज पर 5 अश्लील वीडियो अपलोड किए गए हैं। लिहाजा, डीसी कुल्लू के सोशल मीडिया पेज पर इस तरह की आपत्तिजनक वीडियो होने के कारण लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
उधर, प्रशासन ने इस पेज को ब्लॉक कर दिया है। डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग का कहना है कि फ़िलहाल इस पेज़ को ब्लॉक किया गया है। अतः आप सभी फेसबुक को इसकी रिपोर्ट करें।