Loading...

कुल्लू-मंडी नेशनल हाईवे-03 पर भूस्खलन, आवाजाही ठप

SAPNA THAKUR • 15 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

कुल्लू-मंडी नेशनल हाईवे-03 पर एक बार फिर से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है जिससे चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भूस्खलन के कारण यहां दोनों तरफ वाहन फंसे हुए हैं। हालांकि एनएच को बहाल करने का कार्य किया जा रहा है और मौके पर मशीन भी तैनात की गई है परंतु मलबा इतना ज्यादा है कि उसे मार्ग से हटाने में घंटों लग सकते हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर को कुल्लू-मंडी नेशनल हाईवे-03 पर पांच मील के पास भूस्खलन हो गया। इस दौरान पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर एनएच पर गिर गए जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई। वहीं प्रशासन की मानें तो यातायात सुचारू होने में 5 घंटे का समय लग सकता है। ऐसे में वाहनों की आवाजाही मंडी-कटौला मार्ग से की जा रही है।