कुल्लू-मनाली एनएच पर देवधार के पास हुआ भूस्खलन, यातायात बंद
HNN/ कुल्लू
जिला में कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे पर देवधार में भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन होने से मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। मार्ग बंद होने से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के मुताबिक, कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे पर देवधार के पास मार्ग पर क्रेट वायर सहित बड़े-बड़े पत्थर आ गए हैं। देवधार में भूस्खलन के चलते यहां पर एकतरफा ही वाहनों की आवाजाही चलाई जा रही है।
मार्ग बंद होने से वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई है। गौरतलब है कि देवधार में भूस्खलन का सिलसिला पिछले कई सालों से चल रहा है।