कुल्लू में अंधड़ से तीन पैराग्लाइर पायलटों की आपात लैंडिंग, दो जख्मी
HNN/ कुल्लू
हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच शनिवार को कुल्लू में अंधड़ चलने से तीन पैराग्लाइर पायलटों की आपात लैंडिंग हुई। पेड़ से अटकने से पायलट व एक व्यक्ति घायल भी हो गए।
जानकारी के मुताबिक, जिला मुख्यालय कुल्लू व इसके आसपास अंधड़ चलने से पैराग्लाइडिंग साइट पीज से उड़ान भरने के बाद तीन पैराग्लाइडर भटक गए।
पायलटों ने ढालपुर मैदान में उतरने को प्रयास किया, मगर तेज अंधड़ दो अलग-अलग दिशा में भटक गए। इसमें एक पीज की पहाड़ी के पास एक ग्लाइडर लैंडिग करते हुए पेड़ में जा फंस गया। इसमें सवार एक व्यक्ति और पायलट की बाजू व टांगों में चोटें आई हैं।