कुल्लू में खाई में गिरा 47 वर्षीय भेड़पालक, मौत
सोलन में 72 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत, घर पर मिला शव
HNN/कुल्लू
जिला कांगड़ा में उपमंडल बंजार के जवाड़ा गांव में खाई में गिरने से एक भेड़पालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान राम सिंह (47) गांव जवाड़ा, डाकघर पनिहार, तहसील बंजार, जिला कुल्लू के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राम सिंह 23 मार्च को सुबह घर से भेड़ बकरी चराने गया था। इसी दौरान गागणी के पास जंगल में उसका पांव फिसल गया और वह खाई में जा गिरा। जिससे उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।