Loading...

कुल्लू से काजा बस सेवा आठ महीने बाद हुई बहाल, कुंजुम दर्रे से होकर जाएगी बस

WebDesk(H) • 5 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

तकरीबन आठ महीने के इंतजार के बाद एचआरटीसी के केलांग डिपो ने कुल्लू से काजा चलने वाली बस सेवा बहाल कर दी है। यह बस तकरीबन 1500 मीटर ऊंचे कुंजूम दर्रे से होकर जाएगी।

बता दें कि इस बस में यात्रा करने के लिए सवारियों को 408 रुपए अदा करने होंगे। इस बस सेवा के शुरू होने से स्पीति के लोगों के लिए कुल्लू मनाली आना जाना आसान हो जाएगा। यह बस कुल्लू से सुबह 4:30 बजे रवाना होगी।

जिसमें एक समय में 40 यात्री सफर कर पाएंगे। एचआरटीसी केलांग के अड्डा प्रभारी विजय ने बताया कि नवंबर 2022 से बंद पड़ी बस सेवा दोबारा से प्रारंभ कर दी गई है। जिससे कुल्लू से काजा आने जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी।