Loading...

कुवैत अग्निकांड में मारे गए 45 भारतीयों के शवों को लेकर रवाना हुआ विशेष विमान

PARUL • 14 Jun 2024 • 1 Min Read

कुवैत के मंगाफ शहर में बुधवार को बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग में कुल 45 भारतीय नागरिकों की मौत हुई है। मृतक भारतीयों के शवों को देश लाने के लिए भारतीय वायुसेना का सी-130जे सुपर हरक्यूलिस विमान रवाना हो गया है।

बता दें कि कुवैत अग्निकांड में मारे गए लोगों में तीन उत्तरप्रदेश, 24 केरल, सात तमिलनाडु और तीन आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे। भारतीय वायु सेना का एक विशेष विमान, सी-130जे मृतक 45 भारतीयों के शवों को लेकर शुक्रवार सुबह कोच्चि के लिए उड़ान भर चुका है। पहले यह विमान केरल के कोच्चि में उतरेगा, क्योंकि ज्यादातर मृतक वहीं के थे।

इसके बाद विमान दिल्ली आएगा। यहां से शव संबंधित राज्यों में भेजे जाएंगे। भारतीय दूतावास ने इस बारे में जानकारी दी है। इसी विमान से विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह भी आ रहे हैं, जो हादसे के बाद केंद्र सरकार द्वारा वहां पर भारतीयों की मदद के लिए भेज गए थे।