Loading...

कृषि प्रोत्साहन योजनाओं का कमाल : मंडी के किसान ने बंजर भूमि से कमाए 4 लाख

By NEHA Published: 21 Sep 2024, 2:26 PM | Updated: 21 Sep 2024, 2:26 PM 1 min read

HNN/मंडी

मंडी जिले के पधर उपमंडल के गांव मसेरन के दुनी चंद ने कड़ी मेहनत और सरकार की प्रोत्साहन योजनाओं के सहारे खेती से सफलता की नई इबारत लिखी है। हिन्दुस्तान साल्ट लिमिटेड से सेवानिवृत्त होने के बाद जब उनके पास परिवार के भरण-पोषण का कोई जरिया नहीं था, तो उन्होंने खेती से आय का स्रोत ढूंढने का फैसला किया।

कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर दुनी चंद ने अपनी 4 बीघा जमीन की बाड़बंदी करवाई और पक्षियों व ओलों से फसल को बचाने के लिए एंटी हेलनैट लगवाया। इसके अलावा, उन्होंने बेमौसमी सब्जी उत्पादन के लिए पॉलीहाऊस भी लगवाया। इससे उन्हें एक साल में ही 4 लाख रुपये से अधिक की आय हुई। दुनी चंद ने पॉलीहाऊस में विभिन्न बेमौसमी फसलें और मौसमी सब्जियां उगाईं।

दुनी चंद ने मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद किया और कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को अपनाने से वे खेती करके अच्छी आय अर्जित करने में सफल हुए। उन्होंने किसानों, बागवानों और बेरोजगारों से अपील की कि वे कृषि प्रोत्साहन योजनाएं अपनाकर अपनी आर्थिकी को मजबूत कर सकते हैं।