कृषि विभाग का डीबीटी पोर्टल कल से होगा शुरू, पहले आओ पहले पाओ के…
HNN / शिमला
कृषि विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस वर्ष 2022-23 में केन्द्रीय प्रायोजित योजना कृषि अभियांत्रिकी उप मिशन के अन्तर्गत ट्रैक्टर, पावर टिलर, पावर वीडर रोटावेटर, क्राप रीपर, पोटेटो प्लांटर, एम. बी. प्लाऊ, लेजर लैंड लेवलर, सुपर सीडर, मल्टी क्रॉप थ्रेशर इत्यादि उपदान प्रत्यक्ष लाभ अंतरण डीबीटी पोर्टल के माध्यम से पूर्ण पारदर्शिता से उपलब्ध करवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रार्थी इस माध्यम से ही उपदान हेतु आवेदन कर सकता है। यह पूर्णतया पहले आओ पहले पाओ के आधार पर रहेगा। इससे पहले जो भी आवेदन कृषि विभाग में दिए गए हैं उन्हें रद्द समझा जायेगा। इस वर्ष के आवेदन केवल इसी वर्ष के लिए वैध होंगे। मशीनरी का आबंटन बजट की उपलब्धता व वरिष्ठता के अनुसार ही किया जाएगाा। यह पोर्टल 17 दिसम्बर, 2022 से सक्रिय हो जाएगा।