Loading...

कृषि विभाग के द्वारा स्यांजी कोठी में किसान गोष्ठी का आयोजन

By Ankita Published: 5 Mar 2024, 3:07 PM | Updated: 5 Mar 2024, 3:07 PM 1 min read

लगभग 110 किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व के बारे में करवाया अवगत

HNN/ मंडी

जिला मंडी में ग्राम पंचायत स्याजी कोठी में कृषि विभाग विकासखंड धनोटू के द्वारा प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें 105 से 110 लोगों ने भाग लिया।

इस मौके पर उपस्थित सभी किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में बताते हुए विभाग के अधिकारियों के द्वारा किसानों को जीवामृत, बीजामृत और घनजीवामृत के बनाने की विधि और उसके उपयोग करने की विधि के बारे में अवगत कराया गया।

किसानों को बताया गया कि यह शून्य बजट की कृषि है क्योंकि इसमें किसानों को फसल उत्पादन के लिए उर्वरकों एवं कीटनाशकों पर खर्च करने की आवश्यकता नहीं होती। उन्होंने बताया कि शून्य बजट प्राकृतिक कृषि का उद्देश्य रासायनिक कीटनाशकों के उपयोग ना करना और जैविक कीटनाशकों का बढ़ावा देना है।

किसानों को फसल संरक्षण के लिए गोबर, पौधों एवं मानव के अवशिष्ट, केंचुआ एवं जैविक उर्वरकों के उपयोग की सलाह दी गई। किसानों को बताया गया कि इस प्रणाली से न केवल मिट्टी के अपरदन की रक्षा होती है बल्कि मिट्टी की उर्वरता में भी वृद्धि होती है और साथ ही किसानों को फसल लागत में भी कमी आती है और उनकी आय में भी वृद्धि होती है।

सभी उपस्थित सभी किसानों को विभाग के द्वारा फ्रासवीन ,करेला,भिण्डी, करेला तथा खीरे के बीज भी बांटे गए।