केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को किसी अज्ञात शख्स ने जान से मारने की धमकी दी है। आरोपी ने 10 मिनट में 2 बार कॉल कर नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी दी। वही केंद्रीय मंत्री के कार्यालय ने नागपुर पुलिस को सूचित कर दिया है। बता दें कि नागपुर के खामला चौक स्थित नितिन गडकरी के ऑफिस में किसी अज्ञात शख्स ने दो बार फोन किया। पहली कॉल 11:30 बजे आई जबकि दूसरी कॉल 10 मिनट बाद 11:40 बजे की गई।
इस दौरान नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी दी गई। इसके साथ ही उनके कार्यालय को भी उड़ाने की धमकी दी। वहीं सूचना के बाद नागपुर पुलिस नितिन गडकरी के कार्यालय पर पहुँची थी। केंद्रीय मंत्री के कार्यालय के द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है। नितिन गडकरी नागपुर कार्यालय के आस-पास होने वाली हर एक मूवमेंट पर सुरक्षा कर्मियों की पैनी नजर बनी हुई है।
नागपुर के डीसीपी राहुल मदाने ने बताया कि नितिन गडकरी को दो धमकी भरे फोन कॉल आए थे। डिटेल मिल रहे हैं और हमारी क्राइम ब्रांच सीडीआर पर काम करेगी। एक विश्लेषण चल रहा है। मौजूदा सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मंत्री गडकरी के कार्यक्रम स्थल पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





