HNN/ शिमला
उपायुक्त अनुपम कश्यप ने केंद्रीय विद्यालय जतोग में एनसीसी शुरू करने के आदेश दिए हैं। इस बारे स्कूल प्रबंधन को निर्देश देते हुए डीसी ने कहा कि स्कूल में एनसीसी इकाई को शीघ्र अति शीघ्र आरंभ किया जाए। इसके लिए सारी औपचारिकताएं तुरंत आरंभ की जाएं। उपायुक्त ने केंद्रीय विद्यालय जतोग के प्रधानाचार्य व स्टाफ के साथ आयोजित विशेष बैठक में कहा कि एनसीसी एक युवा विकास आंदोलन है और इसमें राष्ट्र निर्माण की अपार संभावनाएं हैं।
एनसीसी देश के युवाओं को कर्तव्य, प्रतिबद्धता, समर्पण, अनुशासन और नैतिक मूल्यों की भावना के साथ उनके सर्वांगीण विकास के अवसर प्रदान करती है। वह सक्षम और जागरूक नागरिक बन सकें। एनसीसी इकाई अपने कैडेट को सामाजिक सेवाओं, अनुशासन और साहसिक प्रशिक्षण पर विशेष जोर देने के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों की एक विस्तृत श्रृंखला में अनुभव प्रदान करती है। नशे से दूर रहने में एनसीसी में सक्रियता की बड़ी भूमिका है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
अनुपम कश्यप ने स्कूल प्रशासन को सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश दिए। स्कूल में छात्र-छात्राओं के अच्छे सांस्कृतिक दल बनाए जाएं। ताकि उन्हें जिला स्तरीय से लेकर राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में मंच उपलब्ध हो सके। स्कूली बच्चों में हुनर की कमी नहीं है, लेकिन उन्हें उपयुक्त मंच नहीं मिल पाता है। बैठक में स्कूल के प्रधानाचार्य मोहित गुप्ता ने स्कूल की वार्षिक गतिविधियों के बारे में उपायुक्त को विस्तृत जानकारी दी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group