HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल
आज 31 अक्तूबर 2023 को राष्ट्रीय एकता दिवस के उपल्क्ष पर केंद्रीय विद्यालय सलोह में एकता दौड़ का आयोजन किया गया। इस मौके पर सर्वप्रथम प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों के द्वारा पटेल जी के जीवन पर प्रेरणादायी भाषण और कवितायेँ प्रस्तुत की गई। सभी विद्यार्थियों के साथ अध्यापकों ने एकता शपथ ली।
इसके बाद विद्यालय के प्राचार्य व सभी अध्यापकों ने एकता दौड़ में भाग लिया। एकता दौड़ के समन्वयक श्री रविंदर सिंह ने विद्यार्थियों को एकता दिवस का महत्व समझाते हुए बताया कि किस प्रकार सरदार वलभ भाई पटेल ने आज़ादी की लड़ाई में भाग लिया व उन्होंने किस प्रकार देश की 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरो कर देश को एकता और अखंडता का पाठ पढ़ाया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इस मौके पर विद्यालय के लगभग 475 बच्चों ने एकता दौड़ में लगभग 5 किलोमीटर गाँव सलोह के लोगों को एकता दिवस के बारे में जागरूक किया |
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




