केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में प्रवेश हेतु इस दिन तक करें पंजीकरण…
HNN/हमीरपुर
केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में पहली कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 15 अप्रैल सायं 5 बजे तक किया जा सकता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील चौहान ने यह जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि प्रवेश संबंधित विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध है। प्रधानाचार्य ने बताया कि दूसरी कक्षा और इससे ऊपर की कक्षाओं में खाली सीटों के लिए ऑफलाइन माध्यम से पंजीकरण करवाया जा सकता है।
इसकी अंतिम तिथि 10 अप्रैल सायं 4 बजे तक निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन प्रपत्र विद्यालय की अपनी वेबसाइट पर और केंद्रीय विद्यालय संगठन की वेबसाइट डाउनलोड किया जा सकता है।