चौथी लहर की आशंकाओं के बीच एक अच्छी खबर भी सामने आई है। देश में नए सिरे से बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच सरकार ने 18-59 साल के लोगों को कोविड टीकों की मुफ्त एहतियाती खुराक देने का फैसला किया है। 15 जुलाई से इसके लिए विशेष अभियान शुरू होगा। जिसके तहत सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर कोविड वैक्सीन की मुफ्त अतिरिक्त खुराक दी जाएगी।
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड टीकों की दूसरी एहतियाती खुराक के बीच के अंतर को 9 माह से घटाकर 6 माह कर दिया है। यानी दूसरी लगवाने के छह माह बाद बूस्टर खुराक ली जा सकती है। यह फैसला टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी परामर्श समूह की सिफारिश के आधार पर किया गया।
अब तक 1 फीसदी से कम को एहतियाती खुराक लगी
देश में 18-59 साल की उम्र के 77 करोड़ लोगों को एहतियाती खुराक दी जाना है। इसमें से अब तक 1 फीसदी से भी कम को एहतियाती खुराक दी गई है। एक आधिकारिक सूत्र ने कहा कि हालांकि, 60 वर्ष और उससे अधिक आयु की अनुमानित 16 करोड़ पात्र आबादी के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवा और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं में से लगभग 26 फीसदी को बूस्टर खुराक लग चुकी है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





