Loading...

केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले किसानों को दिया तोहफा, अब खाद खरीदने पर दी जाएगी सब्सिडी

Ankita • 25 Oct 2023 • 1 Min Read

अंतरराष्ट्रीय बाजार में उर्वरकों की कीमत में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा था कि भारत में भी खाद की कीमतों पर बढ़ोतरी होती है। अब इसको लेकर केंद्र ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने उर्वरकों पर किसानों को मिलने वाली सब्सिडी की राशि बढ़ाकर 22303 करोड़ रुपये करने का फैसला किया है।

बता दें केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए खाद सब्सिडी को मंजूरी दे दी है। खरीफ का सीजन तकरीबन खत्म होने वाला है। कुछ ही हफ्तों बाद किसान रबी की फसलों की बुवाई में लग जाएंगे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उर्वरकों की बढ़ती कीमतों का असर हमारे किसानों पर नहीं पड़ने दिया जाएगा।

सरकार ने रबी सत्र के लिए पीएंडके खाद पर 22,303 करोड़ रुपये की सब्सिडी मंजूरी दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि यूरिया की कीमतों में इजाफा नहीं होगा। इससे पहले सरकार ने रबी फसलों की एमएसपी में भी इजाफा कर दिया था। एनबीएस के तहत किसानों को खाद सस्ती कीमतों में मिलते रहेंगे।

अनुराग सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि रबी सीजन के लिए 1 अक्टूबर 2023 से 31 मार्च 2024 तक सब्सिडी जारी रहेगी। नाइट्रोजन पर 47.2 रुपए प्रति किलोग्राम सब्सिडी रहेगी। फास्फोरस पर 20.82 रुपये प्रति किलोग्राम सब्सिडी मिलेगी। पोटाश पर सब्सिडी 2.38 रुपये प्रति किलोग्राम होगी। सल्फर पर सब्सिडी 1.89 रुपये प्रति किलोग्राम रहेगी।