निर्वाचन आयोग ने तीन राष्ट्रीय पार्टियों और दो क्षेत्रीय पार्टियों से दर्जा वापस लिया है। वहीं एक पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया। निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रवादी कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा वापस ले लिया है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी को अब राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया है।
अब अरविंद केजरीवाल की आप पार्टी राष्ट्रीय पार्टी कहलाएगी। इसके अलावा क्षेत्रीय दलों में निर्वाचन आयोग ने भारत राष्ट्र समिति से आंध्र प्रदेश में और राष्ट्रीय लोक दल से में क्षेत्रीय दल का दर्जा वापस लिया है। चुनाव आयोग की इस घोषणा पर आम आदमी पार्टी के नेताओं से खुशी जाहिर की है।
पार्टी के संयोजन अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट में सवालिया अंदाज में लिखा है कि इतने कम समय में राष्ट्रीय पार्टी? बाद में उन्होंने इस घटना को एक चमत्कार बताया है। इस दौरान उन्होंने पार्टी के सभी नेताओं और समर्थकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों लोगों ने उन्हें यहां तक पहुंचाया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





