Loading...

केजरीवाल को आज भी नहीं मिली अंतरिम जमानत, बिना आदेश दिए उठी बेंच

PARUL • 7 May 2024 • 1 Min Read

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका पर आज तीसरे दिन सुनवाई हुई। कोर्ट ने केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर कोई फैसला नहीं दिया है। इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया गया है। कोर्ट ने समय की कमी के कारण इस मामले पर कोई आदेश नहीं दिया।

सुप्रीम कोर्ट इस मामले में दो दिन बाद यानि 9 मई को फिर सुनवाई करेगा। केजरीवाल ने शराब घोटाले मामले में अपनी गिरफ्तारी को कोर्ट में चुनौती दी थी। इससे पहले कोर्ट ने कहा था कि हम अंतिम आदेश देने से पहले अक्सर अंतरिम आदेश जारी करते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि अगर जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत पर रिहा किया जाता है तो उन्हें आधिकारिक कामकाज करने की अनुमति नहीं होगी।