Loading...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर हादसा: पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आने से 3 यात्रियों की मौत

Ankita • 21 Jul 2024 • 1 Min Read

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर आज रविवार सुबह एक बड़ा हादसा पेश आया है, जहां चिरबासा के पास पहाड़ी से अचानक गिरे मलबे की चपेट में आने से तीन तीर्थयात्रियों की जान चली गई है। इसके अलावा 5 यात्री जख्मी हो गए।

घायलों को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। मृतकों की पहचान किशोर अरुण पराटे(31), नागपुर महाराष्ट्र, सुनील महादेव काले(24 ) जालना महाराष्ट्र, अनुराग बिष्ट, तिलवाड़ा रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, कुछ लोग केदारनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे थे।

इस दौरान बारिश के चलते गौरीकुंड के पास यात्रियों पर अचानक पहाड़ी से मलबा व भारी पत्थर गिर गए। जिससे तीन तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए गाैरीकुंड अस्पताल में भेजा गया है। घायलों में भी दो यात्री महाराष्ट्र के व अन्य स्थानीय बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।