Loading...

केवल सिंह पठानिया ने कल्याड़ा में नवनिर्मित इंडोर भवन का किया निरीक्षण

Ankita • 11 Aug 2024 • 1 Min Read

कल्याड़ा में इंडोर खेल भवन का जल्द होगा लोकार्पण- पठानिया

HNN/ धर्मशाला

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विस् के अंतर्गत कल्याड़ा में 3 करोड़ निर्मित इंडोर खेल भवन शीघ्र ही जनता को समर्पित कर दिया जायेगा। उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने कल्याड़ा में नवनिर्मित इंडोर भवन का निरीक्षण भी किया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने कहा की यह इंडोर भवन बनकर लगभग तैयार है कुछ औपचारिकताएँ शेष हैं उन्हें पूरा करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस इंडोर भवन में खिलाड़ियों के लिए बास्केटबॉल, फुल जिम एवं बैडमिंटन की सुविधा होगी। इस भवन को आरटीडीसी शिमला द्वारा प्री फेब तकनीकी से बनाया गया है।

केवल पठानिया ने बताया कि इस क्षेत्र के युवाओं एवं खेल में रुचि रखने वालों के लिए यह इंडोर भवन मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं ताकि ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल सकें और युवा नशे से दूर रहकर खेलों के माध्यम से अपना सर्वांगीण विकास सुनिश्चित कर सकें।