Loading...

कैंची मोड़ से शुरू होने वाला फोरलेन बुरी तरह क्षतिग्रस्त, वाहनों की आवाजाही हुई बंद

PARUL • 25 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/मंडी

जिला मंडी में भारी बारिश होने के कारण पंडोह डैम के पास कैंची मोड़ से शुरू होने वाला फोरलेन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। यह सड़क टूट कर कई फुट नीचे धंस गई है जिससे कि यह फोरलेन पूरी तरह से बंद हो गया है। बताया जा रहा है कि फोरलेन का दूसरा हिस्सा भी मलबा गिरने के कारण वाहनों की आवाजाही के लिए अवरुद्ध हो गया है। जिस कारण फोरलेन पर सैंकड़ों वाहन फंसे हुए हैं जो सड़क के बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं।

बता दें कि पहले ही कैंची मोड़ के समीप सड़क कटी हुई है, जिस कारण कुल्लू-मनाली का संपर्क टूट गया है। इसी लिए प्रशासन ने पंडोह डैम के पास एक वैकल्पिक सड़क बनाया था। लेकिन लगातार बारिश होने के कारण वह सड़क भी टूट गई है। जिसके कारण वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है और वाहन सड़क के दोनों ओर लंबी-लंबी कतारों में खड़े हैं। बहुत सी वाहन फल, सब्जियां और जरूरत का अन्य सामान लेकर जा रहे थे, लेकिन जाम लगे होने के कारण इनके खराब होने का खतरा मंडराने लग गया है।

अरिंदम चौधरी उपयुक्त मंडी ने बताया कि मार्गों को बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन मौसम में कोई सुधार न होने कारण यह कार्य पूरा नहीं हो रहा है। फंसे हुए वाहनों को निकालने के लिए हर मुमकिन प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस दिशा में सफलता हासिल कर ली जाएगी।