Loading...

कैंपर और ऑटो के बीच हुई जोरदार टक्कर, महिला घायल

By PARUL Published: 8 Mar 2024, 2:49 PM | Updated: 8 Mar 2024, 2:49 PM 1 min read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में कलाकेंद्र चौक के पास एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक कैंपर और ऑटो में टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो में बैठी एक महिला घायल हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांधीनगर से ढालपुर की तरफ आ रहा एक ऑटो और ढालपुर से गांधीनगर की तरफ जा रही एक कैंपर में टक्कर हो गई।

हादसे में ऑटो में बैठी एक महिला घायल हुई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं हादसे के बाद सड़क में दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई।

जिसके बाद बीच सड़क में खड़ी कैंपर को किनारे किया गया और वाहनों की आवाजाही शुरू की। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि की है।