लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

“कैच द रेन” अभियान की समीक्षा के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की टीम पहुंची नाहन

Ankita | 8 नवंबर 2023 at 3:50 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

टीम ने जल शक्ति केंद्र नाहन का किया निरीक्षण

HNN/ नाहन

सिरमौर जिला में ‘कैच द रेन’ के अंतर्गत चलाये जा रहे अभियान की समीक्षा के लिए आज बुधवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के एक दल जिला मुख्यालय नाहन पहुंचा। यह दल सिरमौर जिला में 11 नवम्बर तक अभियान के तहत अर्जित उपलब्धियों और फीड बैक की समीक्षा करेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के अवसर सिरमौर जिला में कैच द रेन अभियान के तहत केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा नियुक्त केंद्रीय नोडल आफिसर एवं निदेशक पैंशन एवं पैंशन कल्याण प्रमोद कुमार और तकनीकी अधिकारी एन.वीराबाबु ने बैठक में भाग लिया।

केंद्रीय नोडल अधिकारी प्रमोद कुमार ने जिला में कैच द रेन के तहत चल रही विभिन्न जल संरक्षण योजनाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि अभी इस दिशा में और अधिक कार्य करने की आवश्यकता हैै। उन्होंने कहा कि वर्षा जल संग्रण समय की मांग है और हमें इस दिशा में और बेहतरीन प्रयास करने चाहिए।

उन्होंने अभियान के तहत अर्जित जिला की उपलब्धियां और फीडबैक की रिपोर्ट शीघ्र सौंपने के लिए कहा ताकि इस रिपोर्ट को केंद्रीय जल मंत्रालय के समक्ष प्रस्ततु किया जा सके। परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अभिषेक मित्तल ने बैठक का संचालन करते हुए ‘‘कैच द रेन’’ अभियान के बारे में जिला की गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला में वर्षा जल संग्रहण के लिए विभिन्न विभागों द्वारा सराहनीय प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कैच द रेन अभियान के तहत जिला में 175 अमृत सरोवरों का निर्माण किया गया है जिसमें वर्षा के जल का संग्रण किया जा रहा है।
केंद्रीय नोडल आफिसर प्रमोद कुमार ने जल शक्ति विभाग के नाहन स्थित कार्यालय में स्थापित ‘‘जल शक्ति केन्द्र’’ का निरीक्षण किया और जल शक्ति केन्द्र की कार्यप्रणाली की जानकारी हासिल की।

उन्होंने जल शक्ति केन्द्र के संचालन के संदर्भ में कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी विभाग को दिये। अधिशासी अभियंता जल शक्ति जगबीर वर्मा ने जल शक्ति विभाग के जल शक्ति केन्द्र की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान, अधिशासी अभियंता जल शक्ति आशीष राणा, वन मंडल अधिकारी सौरभ, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद नाहन संजय तोमर, जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर, खंड विकास अधिकारी परमजीत के अलावा अन्य सम्बन्धित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]