HNN/ नाहन
जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में कैरियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 12वीं कक्षा का परिणाम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बहुत सराहनीय रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में कैरियर अकादमी स्कूल अग्रणी बन चुका है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा जारी की गई मेरिट लिस्ट में कैरियर अकादमी विज्ञान संकाय की छात्रा रुशदा ने अपना दसवां स्थान प्राप्त किया है।
छात्रा ने 96.6 प्रतिशत अकं प्राप्त कर प्रदेश भर में अपने स्कूल का नाम रोशन किया है। छात्रा ने अपनी सफलता का पुरा श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों तथा स्कूल के श्रेष्ठ प्रबधंन को दिया है। छात्रा ने बोर्ड की परीक्षा में 10 वां स्थान प्राप्त करने के साथ-साथ जेईई मेन्स की परीक्षा को भी उत्तीर्ण किया है। वह छटी कक्षा से ही कैरियर अकादमी स्कूल की छात्रा है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
छात्रा की इस सफलता पर अभिभावकों ,शिक्षकों तथा स्कूल प्रबधंक में ख़ुशी की लहर है। छात्रा ने कहा है कि कैरियर अकादमी स्कूल ने उनके भविष्य का सपना साकार करने में तथा इस सफलता को पाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है। छात्रा ने नीट की परीक्षा भी दी है और उसे उम्मीद है कि वह 621 अकं प्राप्त कर सकती है।
उसका सपना बेहतरीन ‘ कार्डियोलॉजिस्ट ‘बन कर देश की सेवा करना है। कैरियर अकादमी में नीट और जेईई मेन्स तथा जेईई एडवांस की कोचिगं दी जाती है। इस वर्ष 18 विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
कैरियर अकादमी के विज्ञान संकाय के 12वीं कक्षा के10 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अकं प्राप्त किए रूशदा ने 483(96.6 प्रतिशत),सारिका ने 478(95.6 प्रतिशत)’ जसैल ठाकुर ने 478(95.6 प्रतिशत) अर्शप्रीत कालसी 476 (95.2 प्रतिशत), शुर्तिका भारद्वाज ने 475 (95 प्रतिशत) युग्म ने 473 (94.6 प्रतिशत) आयुश ठाकुर ने 473(94.6 प्रतिशत) प्रीति ने 472 (94 प्रतिशत) दिव्यांशी कश्यप ने 470(94 प्रतिशत) स्नेहा शर्मा ने469 (93.8 प्रतिशत) अनन्या ठाकुर 465(93 प्रतिशत) तनिष्क सैनी ने 460(92 प्रतिशत) अकं प्राप्त किए।
विद्यार्थियों को कोचिगं के लिए कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है वे अपने शहर के ‘कैरियर एकेडमी’ के बेहतरीन शिक्षकों से शिक्षा का लाभ उठाकर अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।
कैरियर अकादमी के चेयरमैन शिव शंकर राठी, डायरेक्टर मनोज राठी, ललित राठी तथा प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी तथा उप प्रधानाचार्य रोज डिसूज़ा ने छात्रा की इस सफलता पर उनको हार्दिक बधाई दी व अपना आशीर्वाद प्रदान किया तथा इसका श्रेय स्टाफ तथा अभिभावकों को दिया। स्कूल प्रबधंन के द्वारा विद्यार्थियों को भविष्य में इस प्रकार की सफलता पाने के लिए शभुकामनाएं दी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group