Loading...

बारिश के बीच सिरमौर में राहत: 9 सड़कें अब भी प्रभावित, बिजली-पानी सेवाएं पूरी तरह सामान्य

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 1 Hour Ago • 1 Min Read

जिला सिरमौर में लगातार बारिश के बावजूद बिजली और पेयजल सेवाएं पूरी तरह सामान्य बनी हुई हैं। जिले में फिलहाल 9 सड़कें प्रभावित हैं, जिन्हें बहाल करने के प्रयास जारी हैं। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

नाहन

जिला सिरमौर में लगातार बारिश के बीच राहत की बात यह है कि बिजली और पेयजल सेवाएं पूरी तरह सामान्य बनी हुई हैं। हालांकि लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत जिले में 9 सड़कें अभी भी प्रभावित हैं, जिन्हें विभाग द्वारा आज बहाल किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।जिला आपदा परिचालन केंद्र (डीईओसी) से गुरुवार सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार संगड़ाह मंडल में 1 तथा शिलाई मंडल में 8 सड़कें अवरुद्ध हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधीन सभी सड़कें यातायात के लिए खुली हैं।

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के अनुसार जिले के सभी वितरण ट्रांसफार्मर (डीटीआर) सुचारु रूप से कार्य कर रहे हैं और कहीं भी बिजली आपूर्ति बाधित नहीं है। वहीं जल शक्ति विभाग ने बताया कि जिले की किसी भी पेयजल या सिंचाई योजना पर बारिश का कोई असर नहीं पड़ा है तथा सभी योजनाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं।

रिपोर्ट में पच्छाद क्षेत्र से पशुधन हानि का एक मामला भी दर्ज किया गया है। उपतहसील नारग के चबयोग मझेर गांव निवासी देविंदर कुमार पुत्र केवल राम की एक गाय की मौत हुई है।जिला प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों के समीप नहीं जाने तथा किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क करने की अपील की है।