लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कॉमन सर्विस सेंटर चढ़ा आग की भेंट, लाखों का सामान जलकर राख

Ankita | 2 फ़रवरी 2023 at 11:15 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कुल्लू 

जिला कुल्लू के तहत मुख्य बाजार सैंज में कॉमन सर्विस सेंटर आग की भेंट चढ़ गया। इस आगजनी की घटना में पीड़ित को करीब 5 लाख का नुक्सान हुआ है। पीड़ित की पहचान राम सिंह निवासी गांव व तहसील जंजैहली जिला मंडी के रूप में हुई है। हालाँकि आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राम रोज की तरह अपनी दुकान बंद करके अपने घर चला गया था। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनकी दुकान से आग की लपटे उठती देखी, जिसे देखकर वह दंग रह गए। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना तुरंत दुकान के मालिक को दी। सूचना मिलते ही राम अपनी दुकान के पास पहुंचा और उन्होंने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग और पुलिस को दी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। घटना में 2 कम्प्यूटर, 2 कैमरे, एक प्रिंटर के अलावा अन्य सामान जलकर रख हो गया है। नायब तहसीलदार सैंज हीरा लाल नालवा ने बताया कि आगजनी की घटना में पीड़ित को लाखो का नुक्सान हुआ है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]