लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से दी आखिरी विदाई

SAPNA THAKUR | 22 सितंबर 2022 at 12:16 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

सबको हंसाने वाला एक सितारा हमेशा के लिए मौन हो गया है। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव आज पंचतत्व में विलीन हुए। इस दौरान राजू श्रीवास्तव के अंतिम संस्कार में हजारों की भीड़ उमड़ी थी। राजू श्रीवास्तव का पार्थिव शरीर निगमबोध घाट लाया गया। इस दौरान कॉमेडियन को आखिरी विदाई देने हास्य जगत के कई सितारे पहुंचे।

जिसके बाद दिल्ली के निगमबोध घाट में राजू का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान राजू के भाई ने उन्हें मुखाग्नि दी। फैंस, परिजन और परिवार ने कॉमेडियन को नम आंखों से विदाई दी। बता दें, राजू श्रीवास्तव ने 42 दिनों तक अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ने के बाद आखिरी सांस ली। उन्हें 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करते हुए कार्डियक अरेस्ट आया था। कई दिनों तक उनका इलाज चला पर वह बच नहीं सके।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]