कॉलेजों में अस्थायी तौर पर शिक्षक व गैर शिक्षक को नहीं किया जाएगा नियुक्त
HNN/ शिमला
हिमाचल के कॉलेजों में अस्थायी तौर पर किसी भी शिक्षक व गैर शिक्षक को नियुक्त नहीं किया जाएगा। जिन कॉलेजों में इस प्रकार की नियुक्तियां दी गई हैं, वहां की रिपोर्ट तलब की गई है। उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक की ओर से सभी कालेजों के प्रमुखों को जारी किए गए हैं।
इसमें कहा गया है कि भविष्य में डिग्री या संस्कृत काॅलेजों में किसी भी मोड जैसे पीटीए, एएफ, कार्य भार के आधार पर या अवधि के आधार पर टीचिंग और नॉन -टीचिंग स्टाफ की नियुक्ति की अनुमति नहीं दी जाएगी।
यदि काॅलेज अपने स्तर पर ऐसी नियुक्ति करता है तो संबंधित प्रमुख को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी। सरकार की ओर से इन नियुक्तियों के लिए वित्तीय मदद नहीं दी जाएगी। विभाग ने सभी काॅलेजों को इन निर्देशों को गंभीरता से लेने को कहा है।