Loading...

कॉलेज छात्रा ने 2 युवकों पर लगाए बेवजह तंग करने के आरोप, मामला दर्ज

Ankita • 9 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना में पुलिस थाना चिंतपूर्णी के तहत एक गांव की कॉलेज छात्रा ने दो युवकों के खिलाफ आते-जाते अश्लील शब्द कहने व तंग करने के आरोप जड़े हैं। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने बताया कि वह अब कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। प्रतिदिन घर से कॉलेज को आती-जाती है। रास्ते में एक युवक अपने दोस्त के साथ उसका पीछा करता है और गलत शब्दों का प्रयोग करता है।

युवती ने इस बारे अपने परिजनों को भी बताया है। छात्रा ने दोनों युवकों पर बेवजह तंग करने के आरोप लगाए है। डीएसपी अंब वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कार जांच शुरू कर दी है।