लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कॉलेज में भिड़े दो गुट, थाने तलब किए आरोपी

SAPNA THAKUR | 7 मार्च 2022 at 3:16 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ मंडी

राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय में मारपीट का मामला सामने आया है। वहीं पुलिस ने मारपीट में शामिल दोनों पक्षों को पुलिस थाने में तलब किया है। इतना ही नहीं पुलिस द्वारा मौके से एक लोहे की रॉड भी बरामद की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय में किसी बात को लेकर दो गुटों में बहसबाजी शुरू हो गई और देखते ही देखते दोनों गुट मारपीट पर उतर आए। माहौल तनावपूर्ण होता देख इसकी सूचना जोगिंदर नगर पुलिस को दी गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मारपीट में शामिल दोनों पक्षों को पुलिस थाने में तलब किया। इतना ही नहीं मौके से पुलिस ने महाविद्यालय परिसर में एक लोहे की रॉड भी बरामद की है। पुलिस थाना के प्रभारी प्रीतम जरियाल ने पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]