Loading...

कोटनु नाला में मिला लापता व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

Ankita • 24 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

जिला सोलन में पुलिस थाना आनी के अंतर्गत तलूणा पंचायत के कोटनु नाला में एक लापता व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान कृष्ण लाल पुत्र किशु राम (37) निवासी चलौहन डाकघर देवरी के रूप में हुई है।

गौरतलब है कि मृतक कृष्ण लाल के परिजनों ने 2 मार्च को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना आनी में दर्ज करवाई थी, लेकिन जगह-जगह तलाश करने के बावजूद लापता कृष्ण लाल का कोई सुराग नहीं लग रहा था।

लापता कृष्ण लाल का बड़ा भाई बालकृष्ण और अन्य परिजनों ने कृष्ण लाल की तलाश जारी रखी। इसी दौरान रविवार को बाल कृष्ण ने पुलिस को सूचित किया कि तलूणा पंचायत के कोटनु नाला में उसके भाई लापता कृष्ण लाल का शव मिला है।

जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल आनी लाया गया। मामले की पुष्टि डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने की है।