देश में बीते कुछ दिनों से कोविड-19 के मामलों में गिरावट देखी जा रही है। बात पिछले 24 घंटे की करें तो इस दौरान देश में 10,256 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वही, 13,528 लोग इस संक्रमण से ठीक भी हुए है। बीते कुछ दिनों से नए संक्रमितों और सक्रिय केसों में लगातार कमी आ रही है।
देश में अब कुल सक्रिय केस 90,707 रह गए हैं। गुरुवार को देश में 10,725 नए कोरोना केस मिले थे और सक्रिय केस भी घटकर 94,047 रह गए थे। इससे पहले बुधवार को 10,649 नए केस मिले थे। सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 96,442 थी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





