Loading...

कोरोना का कोहराम: इन देशों से भारत आने वाले यात्रियों को आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाना अनिवार्य

SAPNA THAKUR • 24 Dec 2022 • 1 Min Read

दुनिया भर के कई देशों में कोरोना से मचे कोहराम के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर आ चुकी है। ऐसे में अब चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड से भारत आने वाले यात्रियों को आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य कर दी गई है। भारत आने वाले इन यात्रियों में कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि चीन, जापान, हांगकांग, बैंकॉक और दक्षिण कोरिया से भारत आने वाले लोगों का आरटी-पीसीआर टेस्ट अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा, इसको लेकर जल्द ही विस्तृत आदेश जारी किया जाएगा।

मांडविया ने कहा कि इन देशों के किसी भी यात्री में कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण पाए जाने या जांच में उनमें संक्रमण की पुष्टि होने पर उन्हें पृथक रखा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इन देशों से आने वाले यात्रियों को एक फॉर्म भरकर अपनी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी देनी होगी।