देश में आज रविवार को कोरोना के नए मामलों में कुछ गिरावट आई है। बता दें शनिवार को कोविड-19 के मामलों की संख्या 12 हजार से अधिक थी, जबकि आज देश में 10 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। बता दें देश में पिछले 24 घंटों में 10,112 कोविड के नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। तो वहीं एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 67,806 पहुंच गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, आज रविवार सुबह 8 बजे 24 घंटे में 29 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा 5,31,329 हो गया है। मृत लोगों में सबसे ज्यादा केरला से है, जहां 7 लोगों ने पिछले 24 घंटे में दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत दर 98.66 है।
एक्टिव केसों की संख्या 67,806 है, जो कुल संक्रमण का 0.15 प्रतिशत है। भारत में अब तक 4,42,92,854 मरीज कोरोना से रिकवर हुए हैं। इसके अलावा मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई है। मंत्रालय के अनुसार, भारत में अब तक 220.66 करोड़ वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





